फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ADM of muzaffarnagar suspended in controversy with Retired Colonel

रिटायर्ड कर्नल के साथ विवाद में मुजफ्फरनगर के एडीएम निलंबित, मंडलायुक्त चित्रकूट को सौंपी जांच

Fri, 24 Aug 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Aug 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
ADM of muzaffarnagar suspended in controversy with Retired Colonel
- फोटो : डेमो
यूपी सरकार ने मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी हरिश्चंद्र को रिटायर्ड कर्नल के साथ विवाद में निलंबित कर दिया है। मंडलायुक्त चित्रकूट धाम को उनके खिलाफ प्रकरण की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

 दरअसल, 14 अगस्त को नोएडा में रहने वाली एडीएम हरिश्चंद्र की पत्नी ने रिटायर्ड कर्नल वीरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

नोएडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कर्नल को हथकड़ी लगाकर भेजा था। इस मामले में रिटायर्ड सैन्य अधिकारी पुलिस व एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में रिटायर्ड कर्नल की शिकायत पर एडीएम व अन्य के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को एसएसपी नोएडा ने घटना के लिए जिम्मेदार इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर और सीओ को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था। बृहस्पतिवार को शासन ने इस मामले में एडीएम के खिलाफ भी एक्शन ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रिटायर्ड कर्नल के मामले में एडीएम हरिश्चंद्र को निलंबित कर दिया गया है। मंडलायुक्त चित्रकूट को उनके खिलाफ जांच सौंपी गई है। हरिश्चंद्र निलंबन अवधि में मंडलायुक्त चित्रकूट के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

पुलिस ने दबाव में किया मामला दर्ज

ADM of muzaffarnagar suspended in controversy with Retired Colonel
डेमो

इधर हरिश्चंद्र ने पीसीएस एसोसिएशन को वस्तुस्थिति की जानकारी भेजते हुए अपने परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनका बेटा स्नातक का छात्र है। उसका इस पूरे घटनाक्रम से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस ने दबाव में उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। पत्नी ने कर्नल को छुआ तक नहीं लेकिन पुलिस ने धारा 307 में मामला दर्ज कर लिया।

 

एडीम की मदद करने वाले अधिकारियों की तलाश शुरू
रिटायर्ड कर्नल और एडीएम के बीच हुए विवाद के बाद अब शासन ने मामले में संज्ञान लेते हुए पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले और एडीएम की मदद करने वाले अधिकारियों की तलाश शुरू कर दी है। इसमें जल्द ही अब स्थानीय अधिकारियों पर गाज गिरने वाली है।

मामले में पुलिस के दो अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। अब प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।  बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण में पीएम और सीएम की निगरानी में कार्रवाई हो रही है। पूर्व व वर्तमान सैन्य अफसरों ने दोनों जगह पर शिकायतें की थीं।

दरअसल, 14 अगस्त को जब सेक्टर-29 में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल पर एडीएम हरिश्चंद्र की पत्नी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उस दिन एडीएम ने कुछ स्थानीय आला अधिकारियों को फोन करके सिफारिश कराई थी। इसमें जिले के कुछ आला अधिकारी भी हैं।

जिन्होंने इंस्पेक्टर और सीओ से फोन करके एडीएम के मामले में सहयोग करने और रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा था। हालांकि उन अधिकारियों ने भी आला अफसरों द्वारा की गई सिफारिश के आधार पर ही सीओ और इंस्पेक्टर को फोन किया था। (इनपुटः नोएडा ब्यूरो)
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed