फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   adityanath supporters clash with police in lucknow

महंत से जबरन मिलने की कोशिश कर रहे समर्थकों की पुलिस से झड़प

Sun, 19 Mar 2017 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 19 Mar 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
adityanath supporters clash with police in lucknow
डेमो प‌िक - फोटो : अमर उजाला
महंत आदित्यनाथ के यूपी के सीएम बनने की खबर से उनके भाजपाइयों और उनके समर्थकों में काफी जोश है। घोषणा होने के साथ ही जश्न शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन


आज शाम को वह सीएम पद की शपथ लेंगे ऐसे में लखनऊ में वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर उनके समर्थकों ने सुबह से जुटना शुरू कर दिया। 

इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने महंत से मिलने की कोशिश में गेस्ट हाउस के अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोका। गुस्साए कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए और नारेबाजी करने लगे। गेस्ट हाउस पर तैनात पुलिस और सुरक्षा कर्म‌ियों ने मामला संभाला। 


वहीं बलरामपुर के पचपेडवानगर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां योगी के समर्थकों ने बाजार में योगी के सीएम बनने की खुशी में नारेबाजी की और जयकारे लगाए। तभी समर्थकों की दूसरे समुदाय के लोगों से कहासुनी हो गई और नारा लगा रहे सुशील सोनी पर लोहे की राड से हमला कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाला।
विज्ञापन


हिन्दू संगठनों ने हमले की निंदा करते हुए आरोपी के ग्रिफ्तारी की मांग की। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed