आरोपों से तिलमिलाए सीएम योगी ने विधान परिषद में सपा को जमकर लताड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में सरकार के कामकाज पर चर्चा की और अपना पक्ष रखा और कहा कि हमारी सरकार के दो महीने के कार्य पिछली सरकारों के दो महीने पर भारी पड़ेंगे। हमें विरासत में एक जर्जर व्यवस्था मिली जिसे हम सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो महीने में हमसे सौ साल का हिसाब मांगा जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए यह बातें कहीं। कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि ये एक बड़ी चुनौती है, जिससे कि हम निपटने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि कैग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सपा सरकार में जमकर फिजूलखर्ची हुई है। कुछ मामलों में कोर्ट ने भी हस्तक्षेप किया था। जितने का भत्ता बांटा उतना ही भत्ता बांटने के इंतजाम पर खर्च कर दिया।
समाज को जाति-धर्म के आधार पर बांटने का काम किया
सीएम योगी ने कहा, पूर्व की सरकारों ने समाज को जाति और वर्ग के आधार पर बांटने का काम किया। विभिन्न वर्गों के साथ भेदभाव हुआ। उनकी सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।
सरकार किसी का धर्म और जाति देखकर नहीं बल्कि गांव, गरीब, मजदूर और किसान समेत सभी वर्गों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। हम सबका साथ और सबका विकास चाहते हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रदेश से युवाओं का पलायन चिंता का विषय है। हम इसे रोकेंगे। राज्य में एक नए प्रयास के तहत व्यावसायिक, प्राविधिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर हर साल सात से 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार की गारंटी दी जाएगी।