{"_id":"5f7f62f98ebc3e9b8268b834","slug":"adg-women-s-power-line-to-investigate-complaints-against-asp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी के खिलाफ शिकायत की जांच एडीजी वीमेंस पावर लाइन को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी के खिलाफ शिकायत की जांच एडीजी वीमेंस पावर लाइन को
Fri, 09 Oct 2020 12:35 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
women power line
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के एएसपी एलएन मिश्र के खिलाफ एक महिला कॉन्टेबल ने उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने इस आरोपों की जांच एडीजी वीमेन पावर लाइन नीरा रावत को सौंपी है। इससे पहले आईजी रेंज मुरादाबाद ने आरोपों की जांच की जिम्मेदारी जिले के एसपी को सौंपी थी।
जानकारों के मुताबिक एक महिला कॉन्स्टेबल ने एएसपी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है कि एएसपी उस पर गलत कार्य के लिए दबाव बना रहे थे। बात न मानने पर उनके द्वारा उसे तरह-तरह से परेशान किया गया और उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई। परेशान होकर महिला कॉन्स्टेबल ने आईजी रेंज मुरादाबाद से मिलकर इसकी शिकायत की। इस पर आईजी ने एसपी बिजनौर को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। अब बात ऊपर तक पहुंचने के बाद पूरे मामले की जांच एडीजी वीमेन पावर लाइन को सौंपी गई है।