फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   adg mukul goyal creates controversy

नए एडीजी बोले, दंगा रोकने की कोई गारंटी नहीं

Wed, 02 Oct 2013 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 02 Oct 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
adg mukul goyal creates controversy

अखिलेश यादव की सपा सरकार ने जिन बातों का हवाला देकर अरुण कुमार को एडीजी पद से हटाया था, नए अधिकारी भी उसी राह पर चलते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


सूबे के नए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर मुकुल गोयल ने एक पुलिस मीटिंग में बोल दिया कि वह दंगे न होने की गांरटी नहीं ले सकते।

अभी हाल ही में 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को इस पद पर तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि सपा सरकार ने अरुण कुमार को दंगों पर काबू न कर पाने की वजह से उनके पद से हटाकर डीजीपी ऑफिस से अटैच किया है।

नए एडीजी के बोल
एडीजी गोयल ने कुर्सी संभालते ही कहा था, 'सांप्रदायिक संघर्ष गांवों में फैला है, जहां लोगों में अधिक भाईचारा रहता है। इसलिए वहां सद्भावना और भाईचारा बनाने का काम करना होगा। एडीजी ने कहा कि लापरवाही से काम करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।'
विज्ञापन


चुनौती पर क्या बोले थे
एडीजी गोयल ने कहा था कि सबसे बड़ी चुनौती हालात को सामान्य बनाए रखने और तनाव को देखते हुए आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की है। कानून-व्यवस्था की दृष्टि से मौजूदा हालात काफी संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दबाव पर कहा था
गोयल ने कहा था कि जन प्रतिनिधियों की सिफारिशें तो हमेशा आती हैं। जरूरत है सही और कानून सम्मत कार्यवाही करने की। दबाव में आकर काम नहीं किया जाता है।

क्या था सरकार का तर्क
विशेष सचिव गृह एके मिश्र ने अरुण कुमार को हटाने के बाद कहा था कि यह निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

बहुत मुमकिन है कि मुकुल गोयल का यह बयान फिर सियासत गर्म करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed