{"_id":"6797ed481cb7bcb76c012d29","slug":"aderosonic-did-campus-placement-in-aktu-lucknow-news-c-13-lko1025-1051643-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एकेटीयू में एडरोसोनिक ने किया कैंपस प्लेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एकेटीयू में एडरोसोनिक ने किया कैंपस प्लेसमेंट
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अपने छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नई तकनीकी का प्रशिक्षण दे रहा है। इस क्रम में विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से सोमवार को एडरोसोनिक कंपनी ने कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया।
कंपनी ने स्क्रीनिंग के बाद 152 विद्यार्थियों को फाइनल राउंड के लिए बुलाया था। लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन, टेक्निकल राउंड आदि चरण में विद्यार्थियों का टेस्ट लिया गया। अंतिम रूप से चयनित छात्रों को कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर व एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पदों पर नियुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी भी उपस्थित थे।
अटल जी की नीतियों पर की चर्चा
लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के जन्मशताब्दी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर एकेटीयू में उनके सुशासन के संबंधित विचारों और नीतियों पर संगोष्ठी हुई। इसमें प्रबंधन संकाय के छात्र अंकुर अवस्थी, घनश्याम कुमार, ओम गुप्ता ने वृत्तचित्र की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी केशव सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. ओपी सिंह, संयुक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित मेधावी, उप परीक्षा नियंत्रक निखिल चौधरी, उपकुलसचिव डॉ. आरके सिंह आदि उपस्थित थे।