{"_id":"68ed28d27152833c6e02bfbf","slug":"additional-coaches-in-trains-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1427234-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 52 ट्रेनों में रेलवे लगाएगा 190 अतिरिक्त बोगियां, वेटिंग यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 52 ट्रेनों में रेलवे लगाएगा 190 अतिरिक्त बोगियां, वेटिंग यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, मुंबई, प्रयागराज, वाराणसी सहित 12 रूटों की होंगी ट्रेनें
जनरल, स्लीपर व एसी बोगियां लगने से मिलेगी राहत
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। त्योहार पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे प्रशासन अतिरिक्त बोगियां लगाएगा। 52 ट्रेनों में जनरल, स्लीपर व एसी की आवश्यकतानुसार 190 बोगियों को लगाया जाएगा। इसके लिए ट्रेन की संरचना को लेकर मंथन शुरू कर दिया गया है।
रेलवे अफसर ट्रेनों की क्षमता व यात्रियों की डिमांड के अनुसार सूची तैयार कर रहे हैं। दिल्ली, मुंबई सहित वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर सहित 12 रूटों की ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी। दरअसल, दीपावली व छठ को लेकर ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने के चलते यात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। उन्हें वेटिंग टिकट भी नसीब नहीं हो रहे हैं। ऐसे में उनकी सहूलियत को देखते हुए उत्तर, पूर्वोत्तर सहित सभी रेलवे जोनों को तैयारियां करने को कहा गया है। लिहाजा उत्तर, पूर्वोत्तर व उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से ऐसी ट्रेनों की सूची बनाई जा रही है, जिनमें यात्रियों की संख्या अधिक है। लेकिन बोगियों की संख्या कम है। रेलवे प्रशासन ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ाकर राहत देगा। रेलवे अधिकारियों ने बतायाकि ट्रेन के फुल रैक के साथ चलने पर बोगियों की संख्या 22 से 24 हो सकती है। कई ट्रेनें फुल रैक से चलती हैं, कइयों में बोगियों की संख्या 16 से 18 के बीच है। ऐसे में उनमें अतिरिक्त बोगियां लगाकर यात्रियों को सुविधा दी जाएगी। कुल 52 ट्रेनों में स्लीपर, जनरल, एसी व चेयरकार की 190 बोगियां लगाई जाएंगी। इसमें सर्वाधिक बोगियां थर्ड एसी क्लास की लगाई जाएंगी। इन बोगियों में सफर करने वालों की संख्या अधिक होने के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है। लखनऊ से मुम्बई जाने वाली ट्रेनों में जनरल क्लास की बोगियां अतिरिक्त लगेंगी। वहीं अयोध्या व हावड़ा रूट की ट्रेनों में एसी एवं दिल्ली रूट की ट्रेनों में स्लीपर की बोगियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह कार्य दीपावली से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।