फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Additional Chief Secretary Home gave instructions: Take serious action on incidents during Holi and elections

अपर मुख्य सचिव गृह ने दिए निर्देश : होली और चुनाव के दौरान हुई घटनाओं पर गंभीरता से करें कार्रवाई 

Wed, 23 Mar 2022 01:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Mar 2022 01:55 AM IST
सार

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर नजर रखी जाए और अफवाहों का तत्काल खंडन किया जाए। यूपी 112 की गाड़ियों को संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर लगाया जाए।

विज्ञापन
Additional Chief Secretary Home gave instructions: Take serious action on incidents during Holi and elections
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने होली और चुनाव के दौरान हुई घटनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अवस्थी ने मंगलवार को डीजीपी मुकुल गोयल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आने वाले त्योहारों, अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर सभी रेंज, जोन और पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों के साथ बात कर रहे थे।

विज्ञापन


अवस्थी ने अधिकारियों से कहा है कि हाल के दिनों में हुई प्रमुख आपराधिक घटनाएं जिनका खुलासा नहीं हुआ है उनका जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। गंभीर अपराधों की समीक्षा कर संबंधित अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। माफिया को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में जो भी त्योहार हैं मसलन नवरात्रि, रमजान, गुड फ्राइडे, ईस्टर और चैटीचंद जयंती को देखते हुए शांति समिति की बैठक कर ली जाए। संवेदनशील स्थानों पर बेहतर पुलिस प्रबंध किए जाएं। मोबाइल पेट्रोलिंग के साथ सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाए। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर नजर रखी जाए और अफवाहों का तत्काल खंडन किया जाए। यूपी 112 की गाड़ियों को संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही अधिकारियों ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में निर्वाचन आयोग और मुख्यालय स्तर पर दिए गए निर्देशों का पालन किया जाए और प्रभावी पुलिस प्रबंध किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed