फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Additional Chief Secretary Home gave instructions: Field officers should settle the cases of High Court and Secretariat personnel in time

अपर मुख्य सचिव गृह ने दिए निर्देश : हाईकोर्ट व सचिवालय कर्मियों के मामले समय से निस्तारित करें फील्ड के अफसर

Fri, 24 Sep 2021 02:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Sep 2021 02:21 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने फील्ड में तैनात अधिकारियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट व सचिवालय कार्मिकों के मामले को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनसे सम्मानजनक व्यवहार करने को कहा है।

विज्ञापन
Additional Chief Secretary Home gave instructions: Field officers should settle the cases of High Court and Secretariat personnel in time
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने फील्ड में तैनात अधिकारियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट व सचिवालय कार्मिकों के मामले को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनसे सम्मानजनक व्यवहार करने को कहा है। इस संबंध में सभी जिलों के डीएम, एसपी, एसएसपी, रेंज के आईजी व डीआईजी, सभी मंडलायुक्तों, जोन के एडीजी और पुलिस आयुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


निर्देश में कहा गया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट व लखनऊ बेंच और सचिवालय से जुड़ी अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालयी व्यस्तता के चलते उनके अपने प्रकरणों में पैरवी के लिए समय का अभाव रहता है। लिहाजा इन कार्मिकों के मामले में फील्ड के अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेते हुए संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराने सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि हाल ही सचिवालय में एक अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव ने अपने एक मामले में उन्नाव पुलिस से आहत होकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद सचिवालय के कर्मचारियों के साथ हाईकोर्ट के कार्मिकों ने भी खुद से संबंधित मामलों में त्वरित निस्तारण की मांग शासन से की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed