फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus in up Additional Chief Secretary (Home) Awanish Awasthi says 233 trains have brought 2,81,408 migrant workers to state

233 ट्रेनों से अब तक लाए जा चुके हैं 2 लाख 81 हजार प्रवासी मजदूर: अपर मुख्य सचिव गृह

Tue, 12 May 2020 04:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 May 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in up Additional Chief Secretary (Home) Awanish Awasthi says 233 trains have brought 2,81,408 migrant workers to state
Awanish Awasthi - फोटो : एएनआई

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अलग-अलग प्रदेशों से अब तक 2 लाख, 81 हजार 408 प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश लाया जा चुका है।

विज्ञापन


मंगलवार को 13 ट्रेनें प्रवासी मजदूरों को ला रही हैं। इसी तरह आने वाले दिनों में भी प्रवासी मजदूरों की प्रदेश में वापसी होगी। सभी की स्क्रीनिंग व मेडिकल जांच करवाकर ही उन्हें घर भेजा जा रहा है। अपर मुख्य सचिव गृह ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए ये बातें कही।
विज्ञापन

 


डिस्चार्ज लोगों की संख्या वर्तमान कोरोना पीड़ितों से ज्यादा
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सोमवार को पहली बार ऐसा हुआ जब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर गए लोगों की संख्या कोरोना मरीजों की वर्तमान संख्या से अधिक थी। अब प्रदेश में कोरोना के 1735 सक्रिय मामले हैं जबकि 1758 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जा चुके हैं।
 

उन्होंने बताया कि जबकि मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1774 है और 1759 लोगों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को डरने की जरूरत नहीं है बल्कि जिसमें भी लक्षण हों उसे आगे आकर जांच करवाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed