फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   additional buses will run on dussehra in uttar pradesh

यात्रियों को मिलेगी राहत, दशहरा पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

Wed, 17 Oct 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 17 Oct 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
additional buses will run on dussehra in uttar pradesh
- फोटो : डेमो
परिवहन निगम दशहरा के अवसर पर 19 अक्तूबर को प्रदेश भर में अतिरिक्त बसें चलाएगा। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त रहेंगे। मुख्य प्रधान प्रबंधक एचएस गाबा ने प्रदेश के क्षेत्रीय एवं सेवा प्रबंधकों को भेजे आदेश में कहा है कि दशहरा के पूर्व अथवा उसकी समाप्ति के तुरंत बाद यात्रियों का आवागमन अत्यधिक बढ़ जाता है।
विज्ञापन


इसलिए 17 से 22 अक्तूबर तक  अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जाए। उन्होंने कहा कि आनंद विहार-दिल्ली से टनकपुर, रूपैडिहा एवं सोनौली के यात्रियों की अत्यधिक भीड़ रहती है। ऐसे में क्षेत्रीय प्रबंधक गाजियाबाद समन्वय स्थापित कर आनंद विहार से यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसों का संचालन करें।
विज्ञापन


साथ ही नोएडा क्षेत्र सुनिश्चित करे कि आनंद विहार, सराय काले खां व कश्मीरी गेट से यात्रियों को नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के आवागमन के लिए पर्याप्त मात्रा में बसें उपलब्ध हों। क्षेत्रीय प्रबंधक सहारनपुर शाकुम्भरी देवी के दर्शनार्थी श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed