{"_id":"6ae8edc7dd88c2c4120b6206","slug":"additional-budget-of-2500-crore-for-development-and-land-lucknow-news-c-13-lko1070-1994413-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विकास और जमीनों के लिए 2500 कराेड़ का अतिरिक्त बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विकास और जमीनों के लिए 2500 कराेड़ का अतिरिक्त बजट
विज्ञापन
एलडीए बोर्ड की बैठक।
लखनऊ। एलडीए बोर्ड ने नई आवासीय योजनाओं में जमीन खरीद और विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट मंजूर किया है। बोर्ड ने आगामी वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के लिए भी 2468 करोड़ रुपये का बजट पास किया। कुल मिलाकर 2500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मार्च तक के लिए बढ़ाया गया है।
जमीन खरीद का बजट 1500 करोड़ रुपये बढ़ाया गया है। अब यह 5000 करोड़ रुपये हो गया है। विकास कार्यों का बजट भी 1000 करोड़ रुपये बढ़ाकर 5400 करोड़ रुपये किया गया है। एलडीए सचिव सुशील प्रताप सिंह और लेखाधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष का आय लक्ष्य 4400 करोड़ रुपये था। इसे बढ़ाकर अब 5400 करोड़ रुपये कर दिया गया है। नैमिष और वरुण नगर योजना में 40 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। इससे एलडीए को करीब 500 करोड़ रुपये की राशि मिली है। लॉटरी में असफल आवेदकों को पैसा वापस करने के लिए 1200 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर हुआ है।
चार नई पार्किंग बनेंगी
केंद्र सरकार की अर्बन चैलेंज फंड योजना के तहत एलडीए चार नई पार्किंग बनाएगा। अयोध्या रोड पर कैलाश कुंज कॉम्प्लेक्स का भी फिर से निर्माण होगा। केंद्र सरकार इन प्रोजेक्ट की लागत का 25 फीसदी बजट अनुदान के रूप में देगी। विवेक खंड, इकाना स्टेडियम के पास और पत्रकारपुरम में पार्किंग बनेंगी। इसके लिए भी बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पास किया है।