फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Actor-writer Atul Tiwari will receive Rahi Masoom Raza Award

Lucknow News: अभिनेता-लेखक अतुल तिवारी को मिलेगा राही मासूम रजा सम्मान

Thu, 21 Aug 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Actor-writer Atul Tiwari will receive Rahi Masoom Raza Award
अभिनेता व लेखक अतुल तिवारी।
लखनऊ। 16वां डॉ. राही मासूम रजा सम्मान इस बार अभिनेता व लेखक अतुल तिवारी को दिया जाएगा। रजा साहित्य एकेडमी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समारोह का आयोजन एक सितंबर को गांधी भवन में डॉ. राही मासूम रजा की जयंती पर होगा।
विज्ञापन


एकेडमी की अध्यक्ष वंदना मिश्रा और महामंत्री हफीज किदवई ने बताया कि इस बार भी यह सम्मान कला व साहित्य की महान विभूति को दिया जा रहा है। चयन समिति ने कई नामों पर मंत्रणा के बाद सर्वसम्मति से कथाकार, फिल्म पटकथा एवं संवाद लेखक व मशहूर अभिनेता अतुल तिवारी का नाम तय किया है। अतुल तिवारी से पहले यह सम्मान डॉ. नमिता सिंह, पद्मश्री डॉ. काजी अब्दुल सत्तार, शेखर जोशी, डॉ. अब्दुल बिस्मिल्लाह, नासिरा शर्मा, असद ज़ैदी, पद्मश्री मेहरुन्निसा परवेज, विष्णु नागर, पद्मश्री गिरिराज किशोर, प्रो. अली अहमद फातमी, डॉ. शम्भूनाथ, विभूति नारायण राय, पंकज बिष्ट, नरेश सक्सेना और कुमार प्रशांत को मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed