फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action will be taken on CMO failing to control corona infection

कोरोना संक्रमण नियंत्रण में नाकाम सीएमओ पर होगी कार्रवाई

Thu, 26 Nov 2020 09:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Nov 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on CMO failing to control corona infection
मेरठ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने में नाकाम रहे सीएमओ को हटाने के बाद अब लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ की कार्यशैली की समीक्षा की जा रही है। इन जिलों में भी संक्रमण नहीं रुक रहा है। अगर संक्रमण पर नियंत्रण करने में ये अधिकारी फेल हुए तो इन पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


दिल्ली से सटे जिलों गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में कोरोना के संक्रमण में कमी नहीं आ रही है। शासन के निर्देश पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों की रैंडम जांच हो रही है। इधर, लखनऊ में हर दिन 300 से ऊपर कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। यहां बेकाबू कोरोना संक्रमण को लेकर दो सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल और डॉ. आरपी सिंह हटाए जा चुके हैं। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. डीएस नेगी का कहना है कि कोरोना नियंत्रण की गाइडलाइन का पालन करने के लिए सभी सीएमओ निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शासन स्तर पर हर दिन मरीजों की संख्या व नियंत्रण के कार्यों की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में मरीजों की संख्या
तिथि    लखनऊ    गाजियाबाद    नोएडा    मेरठ
25 नवंबर    325    179    223    242          
24 नवंबर    282    245    152    169
23 नवंबर    315    126    160    208
22 नवंबर    351    189    171    283
21 नवंबर    343    157    137    155   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed