फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New year 2021 Party Celebration in UP News: action will be taken on breaking covid protocol.

यूपी : नए साल के जश्न में भारी पड़ेगी कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Tue, 29 Dec 2020 04:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Dec 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
New year 2021 Party Celebration in UP News: action will be taken on breaking covid protocol.
न्यू ईयर 2021 पार्टी: - फोटो : Pixabay

नए साल का जश्न मनाने में कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी करना भारी पड़ेगा। प्रशासन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके तहत दुकानों, मार्केट, मॉल, रेस्टोरेंट व फूड प्वाइंट पर बिना मास्क लगाने या भीड़ इकट्ठा होने पर दुकान का चालान किया जाएगा।

विज्ञापन


सभी जगह की वीडियोग्राफी व सीसीटीवी फुटेज को अनिवार्य बनाया गया है। इसकी निगरानी जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीमें करेंगी। यह जानकारी डीएम अभिषेक प्रकाश ने दी। वह अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार ने कहा कि अगले 15 दिन कोरोना के लिहाज से अहम हैं। ऐसे में वायरस की रोकथाम को कदम उठाए जाएं। इस पर डीएम ने बताया कि आरआरटी और सर्विलांस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। जिन क्षेत्रों में ज्यादा केस आ रहे हैं उन पर ज्यादा फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी व निजी ऑफिसों की भी रेंडम चेकिंग होगी। जहां कर्मचारी बिना मास्क लगाए काम करते मिलेंगे, वहां कार्रवाई होगी। बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर आदि थे।

लखनऊ के कंटेनमेंट जोन में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती

कंटेनमेंट जोन में कोरोना का ग्राफ कम करने के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सख्ती होगी। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि लखनऊ में अब भी रोजाना करीब 200 लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। चार से पांच मरीजों की मौत भी हो रही है।

इसमें कमी लाने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन, प्रशासन व पुलिस के अफसरों की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि 1026 कंटेनमेंट जोन में मरीजों की संख्या में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed