{"_id":"6ac2c24414eae1fd160cfb86","slug":"action-will-be-taken-if-teachers-are-found-absent-from-classes-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1951526-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कक्षाओं से नदारद मिले गुरुजी तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कक्षाओं से नदारद मिले गुरुजी तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रावासों के निरीक्षण के बाद अब कक्षाओं की नियमितता पर जोर दिया जाएगा। अगर गुरुजी अपनी क्लास में पढ़ाते न मिले तो उन पर कार्रवाई होगी।
कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि कक्षाओं में शिक्षकों के समय पर नहीं पहुंचने की शिकायतों के बाद औचक निरीक्षण की रणनीति तैयार की जा रही है। इसके तहत वह स्वयं किसी भी विभाग की कक्षा में बिना पूर्व सूचना पहुंचकर टाइमटेबल के अनुसार शिक्षक की मौजूदगी जांचेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों से पढ़ाई और कक्षा संचालन का फीडबैक भी लिया जाएगा। अनुपस्थित शिक्षक से कारण पूछा जाएगा।
प्रो. सैनी ने कहा कि अभी विभागाध्यक्ष अपने स्तर पर कक्षाओं की निगरानी कर रहे हैं लेकिन जल्द ही विश्वविद्यालय स्तर पर भी औचक निरीक्षण शुरू होगा। इसका उद्देश्य कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति और पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार करना है।