फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action will be taken against those who get construction done in the open

Lucknow News: खुले में निर्माण करवाने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 16 Nov 2025 03:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who get construction done in the open
लखनऊ। शहर की हवा की सेहत लगातार बिगड़ रही है। बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए अब पानी के छिड़काव के अलावा उन इलाकों को चिह्नित कर विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी, जहां औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ा रहता है।
विज्ञापन

खुले में निर्माण करवाने वालों के साथ मलबा डालने वालों और बिना ढके निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई होगी। इन कार्यों के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी, जो शहर में घूम-घमकर निगरानी करेगी। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में शनिवार को विभिन्न विभागों की सिटी लेवल इंपलीमेंटशन कमेटी की बैठक में ये निर्णय लिए गए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि प्रदूषण के कारणों की सूची तैयारी करने के साथ इनका समाधान निकालने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाएं। बैठक में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन विभाग, सेतु निगम और सेतु निगम के अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

बैठक में ये लिए गए निर्णय

0 शहर में खुले में मलबा हटाने और डालने वालों पर कार्रवाई का काम नगर निगम करेगा।

0 बिना ढके निर्माण सामग्री ले जाने वाली गाड़ियों पर आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करेगी।

0 एंटी स्मॉग गन का इस्तेमाल नगर निगम बढ़ाएगा। इसमें जलकल विभाग भी सहयोग करेगा।

0 निर्माण करने वालों को स्थल पर हरे रंग का जाल लगाने के साथ पानी का छिड़काव करना होगा। ऐसा न करने वालों पर नगर निगम, एलडीए और आवास विकास अपने-अपने इलाके में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed