फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action will be taken against temporary power connection issue.

UP: अस्थायी बिजली कनेक्शन में धांधली के दोषियों पर जल्द होगी कार्रवाई, 23 इंजीनियरों के खिलाफ जांच पूरी

Sat, 21 May 2022 06:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 21 May 2022 06:22 PM IST
सार

अस्थायी बिजली कनेक्शन मामले में 23 इंजीनियरों के खिलाफ जांच पूरी कर ली गई है। मामले में कुछ की बर्खास्तगी हो सकती है।

विज्ञापन
Action will be taken against temporary power connection issue.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

नोएडा व ग्रेटर नोएडा में अस्थायी बिजली कनेक्शन में धांधली के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। इस मामले में 23 इंजीनियरों के खिलाफ जांच पूरी कर ली गई है। पावर कॉर्पोरेशन को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई हैं। इनमें तीन अधिशासी अभियंता, आठ सहायक अभियंता व 12 अवर अभियंता शामिल हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कुछ को बर्खास्त तक किया जा सकता है। अगले सप्ताह तक इस मामले में कार्रवाई होने की संभावना है।

विज्ञापन


नोएडा व ग्रेटर नोएडा में पिछले साल सितंबर में अलग-अलग विद्युत वितरण खंडों में निर्माण कार्यों के लिए जारी अस्थायी बिजली कनेक्शन में बड़े पैमाने पर धांधली का खुलासा हुआ था। पावर कॉर्पोरेशन मुख्यालय से भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर 23 इंजीनियरों को उनके मौजूदा तैनाती स्थल से स्थानांतरित करते हुए चार्जशीट दी गई थी।
विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर ने चार्जशीट का जवाब दे दिया है और इनकी जांच पूरी करके प्रबंधन को रिपोर्ट सौंप दी गई है। सूत्रों का कहना है कि जांच रिपोर्ट का परीक्षण अंतिम दौर में है। जल्द ही मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी होंगे। इनमें से कुछ की बर्खास्तगी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मामले का खुलासा होने केबाद पावर कार्पोरेशन प्रबंधन ने बीते दो वर्ष में नोएडा व ग्रेटर नोएडा में तैनात रहे तीन एक्सईएन, आठ एई व 12 जेई का तबादला दूसरे निगमों में कर दिया था। इन सभी पर निर्माण कार्यों के लिए अस्थायी कनेक्शन में धांधली का आरोप था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed