फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action will be taken against people spreading rumours on social media.

यूपी: कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो होगी कड़ी कार्रवाई

Sun, 25 Apr 2021 11:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 Apr 2021 11:35 AM IST
सार

एडीजी ने अपने पत्र में कहा है कि ऐसी अफवाहें या पोस्ट, जो जनमानस को विचलित एवं भयग्रस्त कर रही हों, उसकी जांच करें। संबंधित पोस्ट भ्रामक एवं गलत आशय से प्रचारित-प्रसारित पाई जाए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें।

विज्ञापन
action will be taken against people spreading rumours on social media.
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और भय फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने सभी जिलों के पुलिस कप्तान और पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि वह सोशल मीडिया सेल के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 24 घंटे निगरानी रखें।
विज्ञापन


अपने पत्र में एडीजी ने कहा है कि मुख्यालय के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर कोरोना संबंधी भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं। एक ही प्रकार के कंटेंट को कॉपी पेस्ट करके जनमानस में अनावश्यक भय फैलाया जा रहा है। मौजूदा हालात में इस तरह की भ्रामक अफवाहें पोस्ट करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर अफवाहों का तत्काल खंडन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी अफवाहें या पोस्ट, जो जनमानस को विचलित एवं भयग्रस्त कर रही हों, उसकी जांच करें। संबंधित पोस्ट भ्रामक एवं गलत आशय से प्रचारित-प्रसारित पाई जाए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें।

हर जिले में बनाई जा रही टीमें

कोरोना काल में दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हर जिले में टीमें बनाई जा रही हैं। इन टीमों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें जो दवाओं व ऑक्सीजन की कालाबाजारी या जमाखोरी कर रहे हैं।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि हर जिले में इस तरह की टीमें बनाई जा रही हैं। कुछ टीमें सक्रिय भी हो गई हैं और कार्रवाई भी कर रही हैं। यही वजह है कि अब तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापामारी कर 42 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो दवा व ऑक्सीजन की कालाबजारी में लिप्त थे।

उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश भर में हुई कार्रवाई के दौरान 239 ऑक्सीजन सिलेंडर और 688 रेमेडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। इन लोगों के पास से 9 लाख 22 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अलग-अलग जिलों ने कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर भी जारी किया है जिस पर शिकायत करने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे। 

पूरे प्रदेश में 90 हजार कंटेनमेंट जोन

एडीजी ने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग 90 हजार कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यह 1260 थाना क्षेत्रों में बने हैं। इन कंटेनमेंट जोन में 8 लाख 48139 मकान हैं, जिसमें 42 लाख 70 हजार से अधिक जनसंख्या है। उन्होंने बताया कि इन कंटेनमेंट जोन में एक लाख 9 हजार 666 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। 29 हजार 999 पुलिस कर्मियों की इन कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी पर लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed