{"_id":"60081cdd8ebc3e2eef742b6e","slug":"action-will-be-taken-against-government-employees-who-dont-come-office-on-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: समय से कार्यालय न पहुंचने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करेगी योगी सरकार, किया जाएगा औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: समय से कार्यालय न पहुंचने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करेगी योगी सरकार, किया जाएगा औचक निरीक्षण
Wed, 20 Jan 2021 05:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Jan 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सरकारी कार्यालयों में समय से न आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर अब कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, प्रशासन की सख्ती के बाद भी सरकारी कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अत: प्रशासन ने और सख्ती करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि कर्मचारियों के समय से न आने पर जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में मुख्य सचिव आरके तिवारी ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारियों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा कि शासन स्तर पर भी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव को भी अपने विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण कर अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन