फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action to be taken against petrol pump dealers says cm adityanath.

पेट्रोल पंपों के खिलाफ कार्रवाई रुकेगी नहीं: आदित्यनाथ

Wed, 24 May 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 May 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
 action to be taken against petrol pump dealers says cm adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट की फटकार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एसटीएफ को जांच से हटाया नहीं गया है। वह लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पंपों के खिलाफ कार्रवाई रुकेगी नहीं। एसटीएफ पर अंगुली न उठे, इसलिए संबंधित विभागों की टीम बनाई गई है।

राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सूबे में 1800 पेट्रोल पंपों की जांच हो चुकी है। इनमें 96 डिस्पेंसिंग यूनिट में चिप पाई गई है। पेट्रोल पंप वो प्रति लीटर 6 से आठ रुपये की चोरी कर रहे थे।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार देर शाम मुख्य सचिव राहुल भटनागर, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, डीजीपी सुलखान सिंह, एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश और एसएसपी अमित पाठक व खाद्य एवं रसद विभाग के साथ तेल कंपनियों के अफसरों को तलब किया।
विज्ञापन


सीएम ने जांच में सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को बहानेबाजी से बाज आने को कहा। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि 25 मई को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई में वे सरकार का पक्ष रखें और बताएं कि सरकार पूरी ईमानदारी के साथ पेट्रोल पंपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed