{"_id":"60b4d7e5d17a1f69315f7a95","slug":"action-taken-against-13-police-men-in-aligarh-poisonous-liquor-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ शराब कांड: अब तक 13 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, बड़े अधिकारी निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ शराब कांड: अब तक 13 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, बड़े अधिकारी निशाने पर
Mon, 31 May 2021 06:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 May 2021 06:04 PM IST
सार
अलीगढ़ शराब कांड में जांच जारी है। मामले में अब तक 13 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अपर मुख्य सचिव गृह ने मामले में कई अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शराब कांड में अब तक 13 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है वहीं, कुछ बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि इसमें इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर रैंक के पांच पुलिसकर्मी समेत कुल 13 पुलिसकर्मियों के निलंबन की कार्रवाई की गई है। जल्द ही अन्य लोंगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले में आबकारी विभाग के संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन, रवि शंकर पाठक एवं उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ मंडल, ओ. पी. सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं, रवि शंकर पाठक, संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन, आगरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए धीरज सिंह, संयुक्त आबकारी आयुक्त, लखनऊ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
विज्ञापन
ओ.पी. सिंह, उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ प्रभार, अलीगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विजय कुमार मिश्र, उप आबकारी आयुक्त, आगरा प्रभार, आगरा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया।