फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   action of yogi government in chakbandi department

भ्रष्टाचारियों पर CM का एक्शन: चकबंदी संघ अध्यक्ष सहित तीन बर्खास्त, सात जबरन रिटायर

Wed, 30 Aug 2017 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 Aug 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
action of yogi government in chakbandi department
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार व भू-माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के एलान का सबसे बड़ा असर चकबंदी विभाग में नजर आया है। चकबंदी आयुक्त ने गंभीर आरोपों का सामना कर रहे प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम किशोर गुप्ता सहित तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। 

विज्ञापन


चकबंदी विभाग के अब तक 12 अधिकारी नप चुके हैं। कार्रवाई के दायरे में चकबंदी अधिकारी और सहायक चकबंदी अधिकारी आए हैं। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सात अक्षम अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है तो तीन को बर्खास्त किया गया है। 
विज्ञापन


दो को पदावनत का दंड मिला है। ‘अमर उजाला’ ने मंगलवार के अंक में ही 50 पार के छह अफसरों को जबरन रिटायरमेंट देने, एक  चकबंदी अधिकारी को पदावनत करने का खुलासा किया था। इसके साथ ही कई की बर्खास्तगी का संकेत भी मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव राजीव कुमार के निर्देश पर चकबंदी आयुक्त डॉ. रजनीश दुबे की अध्यक्षता में एक से अधिक बार लघु व बृहद दंड प्राप्त, 50 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले चकबंदी अधिकारियों तथा सहायक चकबंदी अधिकारियों की स्क्रीनिंग की गई थी। 

इन्हें दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति

action of yogi government in chakbandi department
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
प्रमोद कुमार त्रिपाठी, बंदोबस्त अधिकारी बांदा: अवैध धनराशि स्वीकार करने के ट्रैप केस (इटावा) में अनियमितताओं के लिए दोषी करार।

ओमकार नाथ, चकबंदी अधिकारी संतरविदास नगर : 27 अक्तूबर 2001 को चकबंदी अधिकारी के मूल वेतन पर वापस कर लघु दंड दिया गया था। 2011 में दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी गई। 2016 से निलंबित चल रहे थे।
गिरीश कुमार द्विवेदी, सहायक चकबंदी अधिकारी उन्नाव: एक बृहद दंड, एक निंदा व तीन अलग-अलग बृहद दंड के खिलाफ राज्य लोक सेवा अधिकरण में याचिका विचाराधीन थी।

राजकुमार शर्मा, सहायक चकबंदी अधिकारी एटा : एक बृहद दंड और लघु दंड अंतिम तथा एक बृहद दंड के खिलाफ शासन में प्रत्यावेदन था।
वेद प्रकाश सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी बिजनौर : एक बृहद दंड तथा लघु दंड अंतिम। एक बृहद दंड व लघु दंड के  विरुद्ध निर्देश याचिका के आदेश के अनुपालन में शासन स्तर पर अपील भी नहीं की। 
रमेश कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी बलिया : दो अलग-अलग बृहद व लघु दंड।
वीर विक्रम गौड़, सहायक चकबंदी अधिकारी सहारनपुर : तीन अलग-अलग बृहद व लघु दंड दिए गए थे।

इन्हें किया गया बर्खास्त
लखनऊ में तैनात चकबंदी अधिकारी राम किशोर गुप्ता, सहारनपुर में तैनात चकबंदी अधिकारी रामकेश कटियार व मुजफ्फरनगर में तैनात चकबंदी अधिकारी सचेंद्र बहादुर सिंह। गुप्ता के खिलाफ हरदोई के मामले में कार्रवाई की गई है। रामकेश कटियार व सचेंद्र बहादुर सिंह यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण क्षेत्र से जुड़े मामले में कार्रवाई हुई है।

ये हुए पदावनत
अमरोहा में तैनात चकबंदी अधिकारी अजब सिंह तथा सहायक चकबंदी अधिकारी लक्ष्मीकांत सरोज को सहायक चकबंदी अधिकारी के प्रारंभिक मूल वेतन पर रिवर्ट कर दिया गया है। इनके खिलाफ भी यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed