{"_id":"5bb4ae61867a557fe2537eea","slug":"action-in-aligarh-fake-bus-ticket-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ फर्जी बस टिकट मामले में 65 पर गिरी गाज, 14 अफसर निलंबित, 51 बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ फर्जी बस टिकट मामले में 65 पर गिरी गाज, 14 अफसर निलंबित, 51 बर्खास्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Oct 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ फर्जी बस टिकट मामले में 65 कर्मचारियों पर परिवहन मंत्रालय की गाज गिरी है। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 14 अफसरों को निलंबित करने के साथ ही सहित 51 संविदा ड्राईवर कंडक्टर को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
14 निलंबित अफसरों में अलीगढ़ व आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक भी शामिल हैं। अलीगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल त्रिपाठी व आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक पार्थ सारथी शर्मा को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि कल दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर अपने भाषण में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मामले पर 24 घंटे में कार्रवाई करने की बात कही थी। मामले की जांच एसटीएफ द्वारा करवाई गई थी।
विज्ञापन