{"_id":"5b0454464f1c1b02448b4da6","slug":"action-for-suggesting-prime-minister-modi-and-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी पड़ गया पीएम मोदी व सीएम योगी को नसीहत देना, किया गया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी पड़ गया पीएम मोदी व सीएम योगी को नसीहत देना, किया गया लाइन हाजिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Tue, 22 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर नसीहत देने के मामले में सुल्तानपुर जिले के स्वॉट टीम प्रभारी को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया। बदलापुर विधायक ने स्वॉट टीम प्रभारी की प्रमुख सचिव गृह से शिकायत की थी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर गत दिनों जिले के स्वॉट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर आजाद केशरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नसीहत देते हुए एक पोस्ट डाली थी। यह पोस्ट फेसबुक पर आजाद सिंह नाम की आईडी से डाली गई थी।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के बदलापुर विधायक रमेश मिश्र ने प्रमुख सचिव गृह से की गई शिकायत में कहा कि आजाद सिंह के कार्य से बीजेपी कार्यकर्ताओं में रोष है। इनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच करवाकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने आजाद केशरी की ओर से डाली गई पोस्ट की छाया प्रति भी पत्र के साथ भेजी थी। मंगलवार सुबह एसपी अमित वर्मा ने स्वॉट टीम प्रभारी पद से आजाद सिंह केशरी को हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया। एसपी अमित वर्मा ने बताया कि उन्होंने सोशल साइट पर चल रही बातों का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।
मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन को सौंपी गई है। जांच के बाद ही आजाद सिंह केशरी पर लगे आरोपों के विषय में कुछ कहा जा सकता है।