स्कूल छूटने पर लगा जाम तो नपेंगे ट्रैफिककर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज में स्कूल-कॉलेज छूटने पर जाम लगा तो इसकी जवाबदेही संबंधित चौराहे पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों की होगी। हफ्ते भर में सुधार न होने पर उन्हें हटा दिया जाएगा।
अफसरों का कहना है स्कूल-कॉलेज के पास चौराहे पर कार्यरत ट्रैफिक कर्मियों को स्कूल प्रबंधन से समन्वय बनाकर हफ्ते भर में सुधार करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, हजरतगंज को जाम से निजात दिलाने के लिए अब चौराहे पर कार्यरत टीएसआई व एचसीपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्कूल-कॉलेज छूटने के बाद जाम लगने पर टीएसआई व एचसीपी से जवाब मांगा जाएगा। इसकी पूरी मॉनीटरिंग ट्रैफिक कंट्रोल रूम से की जाएगी।
यही नहीं, कॉलेज प्रशासन से समन्वय बैठाकर ट्रैफिक कर्मी सड़क पर गाड़ियों की पार्किंग न होना भी सुनिश्चित कराएंगे। इसमें लापरवाही मिलने पर ट्रैफिक कर्मियों को हटा दिया जाएगा।
नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों का होगा चालान
एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल-कॉलेज प्रशासन से कई दफा बात की गई, मगर ठोस हल नहीं निकल पाया।
ट्रैफिक अफसरों का कहना है कि स्कूल-कॉलेज प्रशासन अब नहीं माने तो सख्ती से निपटा जाएगा। स्कूलों के बाहर अगर नो-पार्किंग जोन में स्कूली वैन व अभिभावकों की गाड़ियां खड़ी मिलीं तो चालान किया जाएगा।
इसके अलावा ट्रैफिक सुधार में सहयोग न करने वाले स्कूल-कॉलेज की पूरी रिपोर्ट से आला अफसरों को अवगत कराया जाएगा।
डीएम राजशेखर ने गंज को जाम से निजात दिलाने के लिए स्कूली वैन व गाड़ियां परिसर के अंदर खड़ी कराने के निर्देश दिए थे। एक स्कूल में यह व्यवस्था लागू हुई।
बाकी स्कूलों ने डीएम के निर्देश को नहीं माना। नतीजा यह हुआ कि एक माह की सख्ती बाद व्यवस्था फिर से पटरी से उतर गई।