फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against sun hospital may be possible

सन हॉस्पिटल पर लग सकता है ताला, पुलिस ने डीएम को भेजा पत्र

Tue, 01 Mar 2022 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Action against sun hospital may be possible
गोमतीनगर स्थित सन हॉस्पिटल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के जरिए शिकंजा कसने के साथ ही अब पुलिस ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल संचालक पर दर्ज मुकदमों का रिकॉर्ड खंगाला है। पूरे मामले की फाइल तैयार कर डीएम को भेजी है। पुलिस ने डीएम से अस्पताल के संचालन पर रोक लगाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को अस्पताल संचालक के बयान दर्ज करने संग पूरा रिकॉर्ड तलब किया है। सीएमओ का कहना है डीएम से संस्तुति मिलते ही अस्पताल संचालन पर रोक लगाई जाएगी। सुल्तानपुर की महिला मरीज को लोहिया संस्थान से शिफ्ट कराकर सन हॉस्पिटल लाया गया था। तीन दिन में इलाज के नाम पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये वसूलने और बिल मांगने पर परिवारीजन की पिटाई का भी आरोप है। पुलिस ने अस्पताल संचालक पर मुकदमों का रिकॉर्ड खंगाला है। करीब चार से पांच मुकदमें पहले भी संचालक पर हैं। इंस्पेक्टर विभूतिखंड डॉ. आशीष कुमार मिश्रा के मुताबिक, पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन

पहले तीन दिन में 35 हजार, अब ढाई लाख रुपये लेने का दिया सुबूत
सन हॉस्पिटल ने पहले मरीज से तीन दिन के इलाज में महज 35 हजार रुपये लिए जाने की बात कही थी। सीएमओ की टीम ने उसे नोटिस थमाया था। नोटिस का जवाब देने अस्पताल संचालक सीएमओ कार्यालय आया। संचालक अखिलेश ने मरीज से तीन दिन में ढाई लाख रुपये लिए जाने की बात कही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी सिंह ने बताया परिवारीजनों को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed