{"_id":"64c0e151c7324801ac0213a3","slug":"action-against-sipahi-who-threatened-woman-prd-in-sultanpur-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी को किया शर्मसार: रिवॉल्वर लेकर रात में महिला पीआरडी के घर में घुसा सिपाही... किसी तरह बची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी को किया शर्मसार: रिवॉल्वर लेकर रात में महिला पीआरडी के घर में घुसा सिपाही... किसी तरह बची महिला
Wed, 26 Jul 2023 02:33 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, दोस्तपुर (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, दोस्तपुर (सुल्तानपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:33 PM IST
सार
सोमवार रात एक सिपाही सिविल ड्रेस में महिला पीआरडी के घर में घुस गया। वो किसी तरह वहां से बचकर निकली। मामले में आरोपी लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात पुलिस फिर शर्मसार हुई। बदनियती से एक सिपाही सिविल ड्रेस में रिवॉल्वर लेकर महिला पीआरडी के घर में घुस गया। आरोप है कि सिपाही ने उसे सरकारी रिवॉल्वर दिखाकर डराने की कोशिश की। महिला सिपाही की तहरीर पर दोपहर बाद आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
दोस्तपुर थाने के एक गांव में सोमवार की रात पीआरवी का सिपाही संदीप सिंह बाइक लेकर पहुंचा। बाइक खड़ी करने के बाद वह एक महिला पीआरडी के घर में घुस गया। महिला पीआरडी का आरोप है कि सोमवार रात वह सो रही थी। करीब 11 बजे के बाद किसी के घर में दाखिल होने की आहट पर वह जग गई। सिपाही संदीप सिंह ने उसे रिवॉल्वर दिखाकर डराने की कोशिश की। वह किसी तरह बचकर बाहर निकली और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। महिला का शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'पांच किलो गेहूं-चावल से नहीं होगा पसमांदा मुसलमानों का विकास, उनकी मर्ज अलग है'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामनगरी: यरुशलम व वेटिकन सिटी की तर्ज पर हो रहा अयोध्या का विकास, 32 हजार करोड़ किए जा चुके हैं स्वीकृत
सूचना पर दोस्तपुर थाने की पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में आरोपी सिपाही को थाने लाया गया। उसके पास से बरामद सरकारी रिवॉल्वर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सूचना पर मंगलवार को क्षेत्राधिकारी कादीपुर शिवम मिश्र भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला पीआरडी व आरोपी सिपाही का बयान दर्ज किया। सीओ ने बताया कि महिला पीआरडी ने सिपाही के रिवॉल्वर लेकर अपने घर में घुसने की तहरीर दी है। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटना के समय वह ड्यूटी पर था। उसे दी गई सरकारी रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है। दोनों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। प्रकरण की विभागीय जांच भी चल रही है।