{"_id":"584846c84f1c1be359449731","slug":"action-against-police-men-on-lathicharge-on-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों पर लाठीचार्ज मामले में इंस्पेक्टर व सिपाही पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों पर लाठीचार्ज मामले में इंस्पेक्टर व सिपाही पर गिरी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
यूपी में पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज मामले में एक शिक्षक की मौत के बाद प्रशासन की गाज इंस्पेक्टर व सिपाही पर गिरी है।
विज्ञापन
मामले पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी मंजिल सैनी ने इंस्पेक्टर हजरतगंज राजकुमार सिंह को देर रात लाइन हाजिर कर दिया, जबकि सिपाही अभिषेक प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि मामले की जांच एएसपी शिवराम यादव को सौंपी गई है।
बुधवार को अटेवा प्रदर्शनकारी विधानभवन घेरने जा रहे थे। उन्हें शक्ति भवन के पास रोककर पुलिस ने उन पर बेरहमी से लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन