{"_id":"5c44827ebdec2273a5195cec","slug":"action-against-police-man-who-did-not-help-a-lady-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारी पड़ी ठसक: बुजुर्ग महिला से पैर पकड़वाने वाले कोतवाल पर गिरी गाज, किया गया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी पड़ी ठसक: बुजुर्ग महिला से पैर पकड़वाने वाले कोतवाल पर गिरी गाज, किया गया लाइन हाजिर
Sun, 20 Jan 2019 07:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 20 Jan 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानों में शामिल गुडंबा में बेटे की मौत पर बिलख रही बुजुर्ग महिला को ढांढस बंधाने के बजाय पैर पकड़वाने वाले कोतवाल तेज प्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके बाद सभी थानेदारों को व्यवहार को लेकर सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन
कलानिधि नैथानी ने शनिवार सुबह अमर उजाला के माई सिटी पर प्रमुखता से छपी फोटो देखने के साथ खबर पढ़ी। प्लाइवुड फैक्ट्री में खराब मशीन का शिकार बने आकाश यादव उर्फ टिंकू की मां हाथ जोड़कर प्रभारी निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह के सामने खड़ी थी और कोतवाल अपने सिर पर हाथ रखे कुर्सी पर आसीन थे।
विज्ञापन
फैक्ट्री मालिक अजय गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की गुहार लगा रही बुजुर्ग महिला ने कोतवाल पर असर न पड़ते देख उनके पैर पकड़े। कोतवाल ने उसे हटाने की कोशिश की। एसएसपी ने फोन पर ही कोतवाल को फटकार लगाने के साथ लाइन हाजिर करने का आदेश सुना दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रशिक्षु आईपीएस को सौंपी मामले की जांच
प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक वर्मा को मामले की जांच सौंपी है। एसएसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक की संवेदनहीनता सामने आते ही चार्ज छीन लिया और सभी थानेदारों को चेताया गया है। पीड़ित के प्रति सहानुभूति और उसे राहत देने के आदेश दिए। गैर इरादतन हत्या के आरोप में फरार फैक्ट्री मालिक अजय गुप्ता की तलाश की जा रही है।