{"_id":"67c8350cd3eac28ecd099aa9","slug":"action-against-illegal-chicken-mutton-shop-in-ayodhya-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या में अवैध चिकन और मटन शॉप पर चला प्रशासन का हंटर, दो दुकानें सील, फरार हुए मांस विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या में अवैध चिकन और मटन शॉप पर चला प्रशासन का हंटर, दो दुकानें सील, फरार हुए मांस विक्रेता
Wed, 05 Mar 2025 05:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Mar 2025 05:01 PM IST
सार
अयोध्या में अवैध चिकन और मटन की शॉप पर प्रशासन ने हंटर चलाया और गंदगी को सड़क पर फेंके जाने को लेकर चेतावनी दी।
विज्ञापन
अवैध दुकानों पर की गई कार्रवाई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या शहर में अवैध रूप से चल रहीं चिकन और मटन शॉप पर बुधवार को जिला प्रशासन ने अपना हंटर चलाया। जिला प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि शहर में कुछ ऐसे लोग हैं जो बिना लाइसेंस के चिकन और मटन शॉप चला रहे हैं। यही नहीं मांस को काटकर उसकी गंदगी सड़क पर फैला रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम सदर विकास धर दुबे और सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के फतेहगंज क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान अवैध रूप से चल रही मटन और चिकन की दो दुकानों को सील कर दिया जबकि तीन दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गए।
विज्ञापन
एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने सभी को हिदायत दी कि जिनको भी चिकन और मटन शॉप चलानी है, वह खाद्य विभाग से लाइसेंस जरूर लें, तभी दुकान खोलें। फरार हुए दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गंदगी फैलाने को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह यदि गंदगी देखें तो मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन