फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against farmers going to Parali, salaries of three accountants stopped

Lucknow News: पराली जाने वाले किसानों पर कार्रवाई, तीन लेखपालों का वेतन रुका

Fri, 08 Nov 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 08 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Action against farmers going to Parali, salaries of three accountants stopped
पुर्ननिर्माण के लिए उच्च प्राथमिक विद्वालय दामूपुरवा कराया गया ध्वस्त।
श्रावस्ती। जिले में प्रतिबंध के बावजूद किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार रात डीएम व एसपी के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ। पराली जलती देख अधिकारियों ने न सिर्फ किसानों पर कार्रवाई करवाई बल्कि तीन लेखपालों का वेतन भी बाधित कर दिया।
विज्ञापन

डीएम अजय कुमार द्विवेदी बुधवार रात एसपी घनश्याम चौरसिया के साथ निरीक्षण पर गिलौला गए थे। लौटते समय गिलौला-लक्ष्मण नगर मार्ग पर दो किसानों को पराली जलाते देख कर उन पर जुर्माना करवा कर वसूली करवाई। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक पराली जलाने के 22 मामले आ चुके हैं। इसमें गिलौला में 11, जमुनहा में तीन, सिरसिया में सात व हरिहरपुर रानी क्षेत्र के एक किसान पर 55,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

वहीं लापरवाही बरतने पर जमुनहा के ग्राम टिकुइया के लेखपाल संतोष कुमार यादव, भगवानपुर के लेखपाल सुरेंद्र प्रताप थारू व बरदेहराभारी गांव के लेखपाल प्रेम नारायन का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित किया गया है। पराली जलाने के संबंध में जांच कर रिपोर्ट भी मांगी गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि पराली नजदीकी गौशाला में दान करें, उसे जलाए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed