फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against 16 employees of Uttar Pradesh Rajya Setu Nigam employees.

अनियमितताओं में सेतु निगम के 16 कर्मियों पर गिरी गाज, रिकवरी से लेकर पदावनति तक की कार्रवाई

Sun, 13 Dec 2020 11:31 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Dec 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Action against 16 employees of Uttar Pradesh Rajya Setu Nigam employees.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम में वित्तीय व गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलने पर 16 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन कर्मियों को भारी-भरकम रिकवरी से लेकर पदावनति तक की सजा दी गई है। इनमें परियोजना प्रबंधक, एई, जेई, लेखाकार और सहायक लेखाकार तक शामिल हैं।

विज्ञापन


वाराणसी में मुस्तफाबाद-रामचंदीपुर मार्ग पर सोता सेतु पर अधिक खर्च पर तत्कालीन परियोजना प्रबंधक आरपी सिंह से 83.43 लाख रुपये की वसूली होगी। वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं, इसलिए वसूली सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली राशि से की जाएगी।
विज्ञापन


सेतु निर्माण इकाई-2 लखनऊ में अधिक बालू खरीदे जाने पर तत्कालीन (अब सेवानिवृत्त) परियोजना प्रबंधक घनश्याम पांडेय से 4.34 लाख रुपये और तत्कालीन सहायक अभियंता झल्लर राम से 1.73 लाख रुपये वसूली के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में कानपुर-हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बीम गिर जाने पर तत्कालीन सहायक अभियंता अखिलेश प्रताप सिंह से 13.82 लाख और तत्कालीन अवर अभियंता दिवाकर गौतम से 13.82 लाख रुपये की वसूली की सिफारिश की गई है।

कार्रवाई यहां भी

वाराणसी में निर्माणाधीन उपरिगामी सेतु की बीम गिरने की जांच के बाद तत्कालीन एई राजेंद्र सिंह को परिनिंदा प्रविष्टि दर्ज करते हुए 4.5 लाख और अवर अभियंता लाल चंद्र सिंह से 2.25 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए गए हैं।

- सुल्तानपुर में दियराघाट पर पुल निर्माण में अधिक खर्च पर तत्कालीन परियोजना प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह से 2.12 लाख रुपये की वसूली होगी। बरेली महानगर में नवनिर्मित सेतु पर जलभराव पर उपपरियोजना प्रबंधक सूरज कुमार गर्ग को चेतावनी जारी की गई है। सेतु निर्माण इकाई गाजीपुर के तहत कार्य व सामग्री का भुगतान न किए जाने पर तत्कालीन लेखाकार बीपी सिंह से 7258 रुपये की वसूली के आदेश दिए गए हैं।

- बांदा में यमुना नदी सेतु के कुआं के झुक जाने से तत्कालीन अवर अभियंता सिविल गजेंद्र कुमार चौधरी से 8.71 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। हमीरपुर में ग्राम पारा खेड़ा पर नवनिर्मित सेतु में गड़बड़ी मिलने पर उप परियोजना प्रबंधक पीके वर्मा और अवर अभियंता वीर सिंह की दो वेतन वृद्धि रोकी गई है।

- गाजियाबाद में ठेकेदारों को भुगतान में अनियमितता पर तत्कालीन वरिष्ठ लेखाकार सीपी सिंह से 4.56 लाख, सहायक लेखाकार गुरप्रीत सिंह से 22.87 लाख व लेखाकार रामदेव से 22.15 लाख रुपये की वसूली के साथ पदावनत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed