फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ACs were running directly in Palka village, 12 caught

Lucknow News: पलका गांव में डायरेक्ट चल रहे थे एसी, 12 पकड़े

Sun, 07 Sep 2025 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
ACs were running directly in Palka village, 12 caught
प्रतीकात्मक चित्र।
लखनऊ। कुर्सी रोड के सर्वाधिक बिजली चोरी बाहुल्य गांव पलका में अधिकतर घरों में डायरेक्ट एयरकंडीशन चल रहे हैं। हालांकि, सभी के घरों में वैध कनेक्शन भी हैं, मगर सर्विस केबल के समानांतर दूसरा केबल फंसाकर एसी चला रहे। शनिवार इस बिजली चोरी का खुलासा एक्सईएन एवं पुलिस प्रवर्तन के संयुक्त छापे में हुआ। ऐसे 12 लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


बीकेटी के एक्सईएन पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके खंड का सर्वाधिक लाइन हानियों वाला फीडर पलका है। शनिवार सुबह 4:30 बजे जैसे ही बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापा मारा गया, पूरे पलका गांव के लोगों की नींद टूट गई। हर कोई छत पर चढ़कर बिजली चोरी वाला केबल उतारता दिखा, मगर, काफी घनी बस्ती होने के कारण वीडियोग्राफी नहीं हो सकी। जो लोग कैमरे में कैद हुए उसमें जलील, शमीम जहां, सुएब बेग, जगजीवन, महादेव, अफसरून, साफिया, कैसरजहां, व तौफीक आदि के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनके घरों में तीन से पांच किलोवाट का विद्युत लोड पाया गया।
विज्ञापन


200 घरों में छह घंटे बत्ती गुल

चौक खंड के मालीखां सराय इलाके में शनिवार को करीब छह घंटे तक 200 घरों में बत्ती गुल रही। यह बिजली संकट टंडन ढाल पर भूमिगत एलटी केबल में आए फॉल्ट के कारण दोपहर दो बजे से उत्पन्न हुआ था। उधर, जेई अशोक कुमार ने बताया कि ढाल पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण फॉल्ट को सही करने में दिक्क्त हुई। हालांकि, बिजली रात आठ बजे चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed