लखनऊ: अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के पिता का कोरोना संक्रमण से निधन
आदित्य कुमार अवस्थी कोरोना संक्रमित थे और लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। दोपहर में करीब 12 बजे ही लखनऊ के भैंसा कुंड में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम-9 के प्रमुख सदस्य अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के पिता आदित्य कुमार अवस्थी का सोमवार को निधन हो गया। वो कोरोना संक्रमित थे और लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ही लखनऊ के भैंसा कुंड में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उनके निधन पर उनकी बहू व लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने ट्वीट कर लिखा कि हमारे @AwasthiAwanishK पूज्य पिताजी श्री आदित्य कुमार अवस्थी आज ब्रह्ममुहूर्त में गोलोकधाम सिधार गए।आजीवन सबके लिए सोचने, करने वाले अत्यंत सरल सौम्य मृदुभाषी हमारे पिता को परमपिता ने अपने पास बुला लिया। वे परिवार के वटवृक्ष थे,शांत गंभीर संयत!
महादेव सदगति प्राप्त करें।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए मालिनी अवस्थी ने बताया कि उनके ससुर आदित्य कुमार अवस्थी देश के पहले इंजीनियरों की बैच के इंजीनियर थे। उन्होंने वाराणसी के आईआईटी-बीएचयू से इंजिनियरिंग किया था।
देश में लौह व्यवस्था के मजबूत होने में उन्होंने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। उनके प्रयासों का ही नतीजा था कि आजादी के बाद देश की लगातार बढ़ती आबादी के लिए लोहे-स्टील की मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने महत्त्वपूर्ण कदम उठाये और देश निर्माण क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचा।
अपर गृह सचिव अवनीश कुमार अवस्थी उत्तर प्रदेश सरकार में बेहद अहम स्थान रखते हैं। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद विश्वस्त अधिकारी माने जाते हैं और संभवत: यही कारण है कि इस कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने कोरोना के मामलों पर निर्णय लेने वाली बेहद महत्वपूर्ण कमेटी की जिम्मेदारी उन्हें सौंप रखी है।
हमारे @AwasthiAwanishK पूज्य पिताजी श्री आदित्य कुमार अवस्थी आज ब्रह्ममुहूर्त में गोलोकधाम सिधार गए।आजीवन सबके लिए सोचने, करने वाले अत्यंत सरल सौम्य मृदुभाषी हमारे पिता को परमपिता ने अपने पास बुला लिया। वे परिवार के वटवृक्ष थे,शांत गंभीर संयत!
— मालिनी अवस्थी Malini Awasthi (@maliniawasthi) May 10, 2021
महादेव सदगति प्राप्त करें
🙏ॐशांति🙏 pic.twitter.com/uKgHB7RzKc