फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ACS Awanish Kumar Awasthi's father passes away.

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के पिता का कोरोना संक्रमण से निधन

Mon, 10 May 2021 08:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 May 2021 08:32 PM IST
सार

आदित्य कुमार अवस्थी कोरोना संक्रमित थे और लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। दोपहर में करीब 12 बजे ही लखनऊ के भैंसा कुंड में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
ACS Awanish Kumar Awasthi's father passes away.
आदित्य कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम-9 के प्रमुख सदस्य अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के पिता आदित्य कुमार अवस्थी का सोमवार को निधन हो गया। वो कोरोना संक्रमित थे और लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ही लखनऊ के भैंसा कुंड में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


उनके निधन पर उनकी बहू व लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने ट्वीट कर लिखा कि हमारे @AwasthiAwanishK पूज्य पिताजी श्री आदित्य कुमार अवस्थी आज ब्रह्ममुहूर्त में गोलोकधाम सिधार गए।आजीवन सबके लिए सोचने, करने वाले अत्यंत सरल सौम्य मृदुभाषी हमारे पिता को परमपिता ने अपने पास बुला लिया। वे परिवार के वटवृक्ष थे,शांत गंभीर संयत!
विज्ञापन

महादेव सदगति प्राप्त करें।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए मालिनी अवस्थी ने बताया कि उनके ससुर आदित्य कुमार अवस्थी देश के पहले इंजीनियरों की बैच के इंजीनियर थे। उन्होंने वाराणसी के आईआईटी-बीएचयू से इंजिनियरिंग किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में लौह व्यवस्था के मजबूत होने में उन्होंने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। उनके प्रयासों का ही नतीजा था कि आजादी के बाद देश की लगातार बढ़ती आबादी के लिए लोहे-स्टील की मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने महत्त्वपूर्ण कदम उठाये और देश निर्माण क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचा। 

अपर गृह सचिव अवनीश कुमार अवस्थी उत्तर प्रदेश सरकार में बेहद अहम स्थान रखते हैं। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद विश्वस्त अधिकारी माने जाते हैं और संभवत: यही कारण है कि इस कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने कोरोना के मामलों पर निर्णय लेने वाली बेहद महत्वपूर्ण कमेटी की जिम्मेदारी उन्हें सौंप रखी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed