{"_id":"68eb8f1a2e7d81651f0f8632","slug":"acid-attack-survivor-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1424525-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एसिड अटैक पीड़ित राजकुमार को बनाया आत्मनिर्भर, दिया ई रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एसिड अटैक पीड़ित राजकुमार को बनाया आत्मनिर्भर, दिया ई रिक्शा
विज्ञापन
एसिड अटैक पीड़ित राजकुमार को बनाया आत्मनिर्भर, दिया ई रिक्शा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के तहत इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय की ओर से ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ में कार्यक्रम आयोजित कर एसिड अटैक पीड़ित को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया।
एसिड अटैक पीड़ित राजकुमार रावत को ई रिक्शा प्रदान किया गया। क्लब की अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह ने बताया कि इससे राजकुमार को जीविकोपार्जन में आसानी होगी। इस अवसर पर राजकुमार रावत ने क्लब की ओर से प्रदान किए गए ई रिक्शे के लिए धन्यवाद दिया। अध्यक्ष ने आगे बताया कि सदस्यों व आरटीओ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन शक्ति, महिला अधिकारों की भी जानकारी दी गई। यह भी अवगत कराया गया कि मिशन शक्ति एक व्यापक और दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, संरक्षा और आत्मनिर्भर बनाना है। जागरूकता बढ़ाकर एक सुरक्षित वातावरण स्थापित कर महिलाओं के जीवन में बदलाव लाना है कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के अतिरिक्त क्लब की सेक्रेटरी सुबोही अल्वी सेक्रेटरी, कोषाध्यक्ष पायल मेदीरत्ता, विभा सिंह एडिटर, शिप्रा भदोरिया उपस्थित रहीं।