{"_id":"582c04eb4f1c1b57368ff641","slug":"acid-attack-on-girl-in-ambedkar-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में शोहदे ने युवती पर फेंका तेजाब, चेहरा झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबेडकरनगर में शोहदे ने युवती पर फेंका तेजाब, चेहरा झुलसा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 16 Nov 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
घायल युवती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर में बुधवार सुबह घर से निकली एक युवती पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया जिससे उसका चेहरा झुलस गया। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के राबी बहाउद्दीनपुर गांव की है।
जानकारी के मुताबिक ल़़ड़की को काफी दिनों से परेशान कर रहे शोहदे ने उस पर तेजाब डाला और साथी के साथ बोलेरो से भाग निकला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया इसके बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि तेजाब फेंकने वाले की पहचान बीकापुर का अमरजीत (28) के रूप में हुई है। यह शोहदा दो साल से इस युवती को परेशान कर रहा था। लड़की का भाई उसको कई बार समझा चुका था। आज सुबह युवती से इसकी कुछ कहासुनी हुई इसके बाद आरोपी ने गुस्से में तेजाब फेंक दिया। लड़की का लखनऊ में इलाज चल रहा है वह अभी बयान देने में भी असमर्थ है।