फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Acid attack on a girl in haiderganj in Ayodhya.

शादी टूटने पर हैवान बन गया युवक: रात में सो रही युवती के चेहरे पर फेंका तेजाब, घर की बाउंड्री कूदकर घुसा था

Tue, 11 Jul 2023 02:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Jul 2023 02:12 PM IST
सार

अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में शादी टूटने से आक्रोशित एक युवक ने घर में सो रही युवती पर तेजाब फेंक दिया। युवती बुरी तरह झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Acid attack on a girl in haiderganj in Ayodhya.
वारदात के बाद गांव में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात लगभग डेढ़ बजे घर के अंदर सो रही 20 वर्षीय युवती के ऊपर खिड़की खोल कर सिरफिरे युवक ने सोते समय युवती के चेहरे पर तेजाब डाल दिया जिससे चेहरे का आधा हिस्सा झुलस गया।

विज्ञापन


आनन-फानन युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज में ले जाया गया जहां पर डॉ. महिपाल सिंह ने प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर देखते हुए तत्काल एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल युवती को पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस चुनाव में सपा के साथ जाएगी या बसपा के, जानिए क्या-क्या बन सकते हैं समीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा में 30 फीसदी सांसदों के कटेंगे टिकट, पहले दौर के सर्वे में सामने आई सांसदों की जमीनी हकीकत


थाना हैदरगंज क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही युवती के चेहरे पर घर की बाउंड्री कूदकर अंदर आए थाना पूराकलंदर के आरोपी युवक राज करण शर्मा ने तेजाब डाल दिया। जिस पर परिजनों ने इसकी सूचना पीआरबी को दी। मौके पर पहुंची पीआरबी व थाना क्षेत्र की पुलिस ने आनन-फानन घायल युवती को जिला अस्पताल भेजा।


जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताते चले कि 11 मार्च 2023 को दोनो के बीच विवाह तय हुआ था। जो किन्ही कारणों से टूट गया। 28 नवंबर को लड़की का विवाह दूसरी जगह एक लड़के से तय हो गया। जिसके बाद से ही युवक राजकरण शर्मा आक्रोशित था और रात करीब 1.30 बजे घटना को अंजाम दिया।

मौके पर पहुंचे एसएसपी राजकरन नय्यर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल के बाद लखनऊ रेफर किया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा देखने पर बताया गया कि उनकी स्थिति अब ठीक हैं। इलाज चल रहा है।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में थाना अध्यक्ष हैदरगंज को बोल दिया गया है कि दो दिन में साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित करें। पुलिस द्वारा मामले को मॉनिटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी करके सुनिश्चित किया जाएगा कि जल्द से जल्द मामले में न्यायालय से करवाई पूर्ण हो।

कैसे मिला तेजाब: अगर यह तेजाब है तो आखिर आरोपी युवक को कहां से मिला तेजाब। यह भी एक बड़ा प्रश्न है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed