फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Achievement: Record of 13 crore doses of Kovid vaccine made in UP, 100% vaccination of people above 18 years will be done by December 15

उपलब्धि : यूपी में कोविड टीके की 13 करोड़ डोज का बना रिकॉर्ड, 15 दिसंबर तक 18 वर्ष से ऊपर वालों का सौ फीसदी होगा टीकाकरण

Fri, 29 Oct 2021 08:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Oct 2021 08:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बताया कि प्रदेश 13 करोड़ से अधिक डोज सुरक्षा कवच देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और कोरोना वॉरियर्स की प्रतिबद्धता व अनुशासित जन सहयोग को समर्पित है।

विज्ञापन
Achievement: Record of 13 crore doses of Kovid vaccine made in UP, 100% vaccination of people above 18 years will be done by December 15
कोविड वैक्सीन लगवाती युवती।

विस्तार

यूपी में कोविड टीके की 13 करोड़ से अधिक डोज देने का रिकॉर्ड शुक्रवार को अपने नाम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश 13 करोड़ से अधिक डोज सुरक्षा कवच देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और कोरोना वॉरियर्स की प्रतिबद्धता व अनुशासित जन सहयोग को समर्पित है। उन्होंने अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


शासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को 13,0074622 डोज टीकाकरण हो चुका था। इसमें 9,78,62,797 पहली डोज और 3,22,11,825 दूसरी डोज हैं। शुक्रवार को कुल 8,34,484 डोज टीकाकरण किया गया। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार को तेजी से बढ़ाने के लिए 15 दिसंबर तक प्रदेश के 18 से ऊपर आयु वाले 100 फीसदी लोगों को टीके की डोज देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद 01 नवंबर से प्रदेश सरकार क्लस्टर अप्रोच 2.0 की शुरुआत करने जा रही है। इसमें दूसरी डोज वैक्सीनेशन को वरीयता देते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। क्लस्टर मॉडल के जरिए जिन ग्रामों, मोहल्लों में प्रथम डोज लगाने का कार्य किया गया था। वहां दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन


8 नए कोरोना पॉजिटिव
यूपी में शुक्रवार को 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले जबकि 12 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब प्रदेश में 98 एक्टिव मरीज बचे हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 41 जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed