फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accusedof killing puppies arrested

आखिर दिनभर नाटक के बाद पुलिस ने पिल्लों को कुचलने की आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2020 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accusedof killing puppies arrested
आखिर दिनभर नाटक के बाद पुलिस ने पिल्लों को कुचलने की आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

बेजुबान पिल्लों को पैर से कुचलकर मारने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने की आरोपी पूजा ढिल्लन को शुक्रवार दिनभर नाटक के बाद आखिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि, पूजा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस के अधिकारी ही एकमत नहीं थे। दोपहर में अधिकारियों ने पूजा को पकड़कर जमानत पर छोड़ने की जानकारी दी।
लेकिन कुछ ही घंटों में उनका बयान बदल गया और उसके घर से भागने और बयान के लिए नोटिस तामील कराने की बात कही गई। रात को पूजा को गिरफ्तार करने का अधिकारिक बयान जारी किया गया।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी चारू निगम ने बताया कि विभूतिखंड स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट में रहने वाली पूजा ढिल्लन के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी जो एक जमानती अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही वजह है कि उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूजा ढिल्लन को दोपहर में ही बयान दर्ज कराने के लिए उसके फ्लैट जाकर नोटिस तामील कराया गया था।
इसके बाद गुपचुप तरीके से उसे थाना जाकर जमानत दे दी गई। एनिमल एक्टिविस्ट कामना पांडेय ने पूजा ढिल्लन के खिलाफ विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पूजा ढिल्लन को लेकर हुई कार्रवाई के बारे में पूछने पर डीसीपी पूर्वी चारू निगम ने दोपहर को कहा कि उसे गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया गया है।
हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि पूजा के घर पुलिस गई थी लेकिन वह घर से गायब है। पुलिस ने उसे बयान के लिए थाने आने का नोटिस तामील कर दिया है। रात को डीसीपी ने फिर कहा कि पूजा को अरेस्ट करके जमानत दे दी गई है।
इंस्पेक्टर ने कहा कि सिर्फ नोटिस तामील किया गया
विभूतिखंड थाने के इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने गिरफ्तारी के बारे में पूछने पर पहले सहमति जताई पर बाद में सिर्फ नोटिस देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपराध जमानती है। इसलिए नोटिस दिया गया है। आरोपी के बयान दर्ज कराने और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पशु प्रेमियों में आक्रोश, चलाया हैशटैग अरेस्ट पूजा ढिल्लन अभियान
राजधानी के पशु प्रेमियों में पूजा को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। पूजा की गिरफ्तारी और उसे जमानत पर छोड़ने की जानकारी पाकर पशु प्रेमी विभूतिखंड थाने पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। पशु प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर हैशटैग अरेस्ट पूजा ढिल्लन और साइकोपैथ किलर लेडी नाम से उसके खिलाफ अभियान भी शुरू कर दिया है। पशु प्रेमियों का कहना है कि ऐसी युवती अपने बच्चों के साथ ही आस-पड़ोस के बच्चों को कभी भी नुकसान पहुंचा सकती है।

जानिए क्या था मामला
मालूम हो कि पूजा ढिल्लन के पिल्लों को कुचलकर मारने के दो वीडियो मंगलवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें कार में बैठी युवती फुटरेस्ट पर पड़े पिल्ले को पैरों से कुचलते हुए नजर आ रही है। युवती पिल्ले को तब तक कुचलती है, जब तक वह दम नहीं तोड़ देता। दोनों वीडियो में युवती के सिर्फ पैर नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में वह नीले रंग के सैंडल पहने तो दूसरे में सफेद रंग के जूते पहने दिख रही है। युवती के दायें पैर पर एक विशेष किस्म का टैटू बना है जिससे उसकी पहचान ओमेक्स अपार्टमेंट निवासी पूजा ढिल्लन के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed