फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of pressurizing religious conversion arrested

Lucknow News: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 06 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of pressurizing religious conversion arrested
सतांव (रायबरेली)। मथुरा जिले की एक विधवा को नाम बदल प्रेमजाल में फंसाकर उसकी अस्मत से खेलने वाले डलमऊ क्षेत्र के आरोपी अंसार अली को गुरुबख्शगंज पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। लालगंज-बछरावां मार्ग पर दाउदपुर मोड़ के पास से पकड़े आरोपी के खिलाफ गुरुबख्शगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


ऊंचाहार क्षेत्र की महिला की शादी मथुरा जिले में हुई थी। पति की मौत के बाद वह अपनी ससुराल में रहती थी। आरोप है कि 10 दिन पहले आरोपी से फोन पर संपर्क होने के बाद वह रायबरेली आ गई थी। एसपी को शिकायतीपत्र देकर उसने डलमऊ क्षेत्र के रसूलपुर धरावां निवासी अंसार अली पर कल्लू यादव बनकर उससे फोन पर दोस्ती करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि बातें आगे बढ़ीं जो विवाह तक पहुंच गईं। अपना नाम बदलकर कल्लू ने उसे पता देकर डलमऊ बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसी दौरान आरोपी का आधार कार्ड महिला को मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंसार की हकीकत सामने आई तो वह महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। महिला के मुताबिक अंसार ने उसके कुछ वीडियो भी बना रखे हैं। इसके बाद महिला ने थाना डलमऊ पुलिस से मदद मांगी।


आरोप है कि वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने एसपी अभिषेक अग्रवाल से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया। एएसपी नवीन सिंह ने महिला के आरोपों का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। मामला गुरुबख्शगंज में दर्ज हुआ। गुरुबख्शगंज के थानेदार प्रवीर गौतम ने बताया कि आरोपी अंसार को दाउदपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed