फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of occupying three flats with fake documents, case registered

Lucknow News: फर्जी दस्तावेजों से तीन फ्लैट कब्जाने का आरोप, केस दर्ज

Mon, 05 May 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 05 May 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of occupying three flats with fake documents, case registered
फर्जी दस्तावेजों से तीन फ्लैट कब्जाने का आरोप, केस दर्ज
लखनऊ। पीजीआई पुलिस ने राॅयल लेक व्यू अपार्टमेंट ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी के तीन पदाधिकारियों व तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पदाधिकारियों पर कृष्णानगर निवासी सुरेश कुमार तलरेजा, उनके रिश्तेदार अयोध्या के मुगलपुरा में रहने वाले उमेश मोटवानी व उनकी पत्नी मीना के फ्लैट पर कब्जा करने का आरोप है। पुलिस ने कार्रवाई कमिश्नर के आदेश पर की है।
विज्ञापन


सुरेश के मुताबिक, वर्ष 2016 में उन्होंने व रिश्तेदार दंपती ने अपार्टमेंट में तीन थ्री बीएचके फ्लैट बिल्डर मान्य महेश कंस्ट्रक्शन के साझेदार पवन अग्रवाल से खरीदे थे। कब्जा भी मिल गया था। 2024 में गठित सोसाइटी के अध्यक्ष राज कुमार सिंह, सचिव पीएस बाजपेयी व कोषाध्यक्ष अनिल पांडेय बने। आरोप है कि तीनों पदाधिकारियों ने फ्लैटों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए। फिर अजय विक्रम सिंह, मंजू त्रिवेदी और राम कुमार मिश्रा को उन फ्लैटों पर कब्जा दे दिया। मामले की जानकारी होने पर 25 जनवरी को पीड़ितों ने विरोध किया तो आरोपियों ने धक्का मुक्की की। सुरेश का आरोप है कि पुलिस से शिकायत की, पर मामला सिफर रहा। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed