फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of murder case is arrested

Lucknow News: शराब के लिए पैसे न देने पर दोस्त ने की थी किसान की हत्या

Sat, 25 Mar 2023 06:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 25 Mar 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder case is arrested
- निगोहां पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- किसान की साइकिल, आधार कार्ड व पासबुक बरामद
- 22 मार्च को झाड़ियों में मिला था किसान का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
निगोहां। नंदौली गांव निवासी किसान राजेेंद्र प्रताप सिंह की हत्या शराब के लिए पैसे न देने पर उसके दोस्त मनोज कुमार ने ही की थी। निगोहां पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किसान की साइकिल, आधार कार्ड और पासबुक बरामद की है।

डीसीपी साउथ राहुल राज ने बताया कि राजेंद्र 20 मार्च को बिना कुछ बताए साइकिल से दिन में निकला था। 22 मार्च की सुबह राजेंद्र का शव शेरपुर लवल गांव के बाहर इंजीनियरिंग कॉलेज की बाउंड्री किनारे झाडियों में पड़ा मिला। उसकी साइकिल गायब थी। पोस्टमार्टम के आधार पर हत्या की एफआईआर दर्ज की। छानबीन में पता चला कि सोमवार को राजेंद्र मोहनलालगंज निवासी मनोज कुमार के साथ ठेके पर देखा गया था। मनोज का नाम सामने आने पर शनिवार को पुलिस ने उसको रानीखेड़ा मार्ग के पास से पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से किसान राजेंद्र प्रताप सिंह की साइकिल और खेत से उसका आधार कार्ड व पासबुक बरामद की। पूछताछ में मनोज ने बताया कि 20 मार्च की रात राजेंद्र के साथ शराब पी। इसके बाद मनोज ने राजेंद्र से शराब के लिए और रुपये मांगे। विरोध पर गला दबाकर हत्या कर दी और राजेंद्र की साइकिल, आधार कार्ड, पासबुक और जेब में रखे 900 रुपये लेकर घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed