फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of fraud of one crore arrested

Lucknow News: एक करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 31 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of one crore arrested
एक करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। साइबर क्राइम पुलिस ने फ्लिपकार्ट की वेंडर कंपनी स्टारटेक से एक करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोपी कर्मचारी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ एजिस कस्टमर सपोर्ट सर्विसेज कंपनी के अधिकारी विकास अहलावत ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में नवंबर-2024 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के अजमेर का राहुल जोनवाल है। मामले में आरोपी के साथी आंध्र प्रदेश के कुरनूल के शेख अब्दुल खादर जिलानी व पश्चिम बंगाल के परगना के तस्सारून नाजरीन की तलाश की जा रही है। तीनों आरोपी हजरतगंज स्थित एजिस कस्टमर सपोर्ट सर्विसेज के दफ्तर में स्टार टेक कंपनी के तहत काम करते थे।
विज्ञापन


वर्क फ्रॉम होम के लिए फ्लिपकार्ट ने तीनों को सॉफ्टवेयर दिया था। इससे उन्हें फ्लिपकार्ट के ग्राहकों के ऑर्डर ट्रैकिंग और डिलीवरी की जानकारी के साथ ही उनकी मदद करनी होती थी। सॉफ्टवेयर में डिलीवरी के लिए निकले ऑर्डर को रिटर्न टू ओरिजिन (आरटीओ) के रूप में भी चिह्नित करने का भी विकल्प रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों से मिलीभगत कर बेचे थे 149 उत्पाद

इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह और उसके साथियों ने जून से अगस्त 2024 के बीच ग्राहकों से मिलीभगत कर अलग-अलग फ्लिपकार्ट अकाउंट से 149 उत्पाद मंगवाए थे। उत्पाद जिस दिन डिलीवरी के लिए निकलता था। उसी दिन ऑर्डर आईडी के जरिये आरटीओ मार्क कर देते थे। आरटीओ का स्टेटस अपडेट होने में 24 घंटे लगते थे। इससे उत्पाद डिलीवर भी हो जाता था और उसका पैसा भी रिफंड हो जाता। इसी तरह से राहुल ने एक करोड़ के 149 आईफोन, सैमसंग के प्रीमियम फोन, टेब, लैपटॉप और अन्य उत्पाद मंगाए थे। फिर इन्हें लोकल मार्केट में ब्रोकर की मदद से बेचे थे। कुछ मोबाइल डीलरों के जरिये नेपाल भी भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed