फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of drug trafficking, kept under digital arrest for nine days, Rs 7.20 lakh recovered

Lucknow News: ड्रग्स तस्करी का आरोप लगाकर नौ दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, वसूले 7.20 लाख

Fri, 01 May 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 01 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of drug trafficking, kept under digital arrest for nine days, Rs 7.20 lakh recovered
लखनऊ। ठगों ने फार्मा कंपनी के कर्मी को नौ दिन तक डिजिटल अरेस्ट किया। उन्होंने ड्रग्स तस्करी का आरोप लगाकर सात लाख 20 हजार पांच सौ रुपये वसूल लिए। इंदिरानगर के चांदन गांव निवासी शैलेंद्र धर द्विवेदी ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार के मुताबिक ठगों के बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

शैलेंद्र धर द्विवेदी के मुताबिक नौ अप्रैल को उन्हें अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को कूरियर कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का ब्रांच मैनेजर राहुल कुमार बताया। उसने कहा कि उनके नाम से मुंबई से बैंकॉक पार्सल भेजा गया है। उसमें पांच पासपोर्ट, 200 ग्राम एमडीएम, एक लैपटॉप और कपड़े थे। आरोपी ने मुंबई क्राइम ब्रांच में प्राथमिकी दर्ज होने की बात कही। इसके बाद खुद को सीबीआई और आरबीआई अफसर बताकर व्हाट्सएप पर बात की। ठगों ने उन्हें घर से बाहर जाने से रोका और जेल भेजने की धमकी देकर बैंक खातों की जानकारी ले ली। इसके बाद सिगनल एप पर लगातार बात करते रहे और अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगों ने अपना नाम जांच अधिकारी विजय पाल, डीसीपी बल सिंह राजपूत और फाइनेंस अफसर जॉर्ज मैथ्यू बताया था। रुपये ट्रांसफर करने के बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस ने फ्रीज कराए 1.27 लाख रुपये
इंस्पेक्टर साइबर थाना के मुताबिक, पुलिस ने बैंकों से संपर्क कर कार्रवाई की। ठगों के खाते में जमा एक लाख 27 हजार रुपये फ्रीज कराए गए। ठगों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article