फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of demanding half the fellowship money in BBAU

Lucknow News: बीबीएयू में फेलोशिप का आधा पैसा मांगने का आरोप

Mon, 23 Mar 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding half the fellowship money in BBAU
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के उद्यानिकी (हॉर्टिकल्चर) विभाग के एक प्रोफेसर के खिलाफ एक छात्र ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र ने शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रोफेसर की ओर से उक्त छात्र से उनकी फेलोशिप की आधी राशि देने का दबाव डाला गया। जब छात्र ने इन मांगों को अस्वीकार किया, तो विभागाध्यक्ष ने धमकी दी कि उसकी डिग्री पूरी नहीं होने दी जाएगी और फेलोशिप रोक दी जाएगी। छात्र ने बताया कि उक्त प्रोफेसर इस तरह की अन्य नाजायज मांगें बीते काफी समय से और भी कई छात्रों के साथ करता रहा है।
विज्ञापन

छात्र ने बताया कि उसने विश्वविद्यालय के कुलपति और जांच कमेटी के पदाधिकारियों के समक्ष शिकायत में कई दस्तावेज, प्रमाण और साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। प्रशासन से लगातार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, आरोपी प्रोफेसर का कहना है कि जांच कमेटी अपना काम कर रही है। मुझे इस मामले में कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन

कुलपति डाॅ. राजकुमार मित्तल के अनुसार छात्र का यह भी आरोप है कि उक्त प्रोफेसर ने कई बार छात्रों से यात्रा टिकट बुक करवाने, कपड़े मंगवाने,मोबाइल रिचार्ज करवाने और यहां तक कि कुछ छात्रों से घर से घी मंगवाने जैसे व्यक्तिगत कार्य करवाए। मामला संज्ञान में आते ही एक जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच की जा रही है। किसी के भी दोषी पाए जाने पर निष्पक्ष कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed