फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused is arrested

Lucknow News : एक लाख का इनामी बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार, जेल में बंद साथियों से मिलने की फिराक में था

Sun, 15 Jan 2023 11:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2023 11:36 AM IST
सार

एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि असलम कई साल से दिल्ली में रह रहा था और वहीं के पते पर आधार कार्ड भी बनवा लिया था। दो दिन पहले लखनऊ आया और शुक्रवार को गोसाईंगंज स्थित जेल में बंद साथी रवीबुल और बिलाल से मिलने गया, पर मुलाकात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Accused is arrested
बांग्लादेशी घुसपैठिया गिरफ्तार। - फोटो : ??? ?????

विस्तार

लखनऊ में चिनहट पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को बांग्लादेशी घुसपैठिए असलम को गिरफ्तार कर लिया। डकैती, दुष्कर्म व हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी पर एक लाख का ईनाम था। घुसपैठिया दो दिन पहले ही दिल्ली से आया था।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार के मुताबिक, बांग्लादेश के बुरसल के पंडरिया निवासी असलम के साथी हमजा को अक्तूबर 2021 में गोमतीनगर सहारा फ्लाईओवर के पास मुठभेड़ में मार गिराया था।असलम के पास से आधार कार्ड, श्रम कार्ड, वैक्सिनेसन प्रमाण पत्र, हेल्थ कार्ड और 2174 रुपये बरामद किए गए हैं। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि असलम कई साल से दिल्ली में रह रहा था और वहीं के पते पर आधार कार्ड भी बनवा लिया था। दो दिन पहले लखनऊ आया और शुक्रवार को गोसाईंगंज स्थित जेल में बंद साथी रवीबुल और बिलाल से मिलने गया, पर मुलाकात नहीं हो सकी।वहां से लौटते समय चिनहट थानाक्षेत्र में किसान पथ से असलम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह के छह सदस्यों को जेल भेजा चुका है, जबकि नासिर, नूल इस्लाम, सुमान और शाहीन फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed