फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused in taxi driver's kidnapping, carrying a reward of 25,000, arrested.

Lucknow News: टैक्सी चालक के अपहरण का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Accused in taxi driver's kidnapping, carrying a reward of 25,000, arrested.
चिनहट। सुल्तानपुर के टैक्सी चालक मो. गुलफाम अहमद के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी तौफीक अहमद को गिरफ्तार किया है। बाराबंकी के घुंघटेर छोटी तकिया निवासी आरोपी तौफीक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा के अनुसार, चिनहट पुलिस ने इस मामले में पहले समीर और साहिल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने आपसी विवाद में गुलफाम की हत्या कर शव बाराबंकी इलाके में फेंकने की बात कबूली थी। इसके बाद पुलिस ने गुलफाम का कंकाल बाराबंकी के देवा इलाके से बरामद किया था। इस मामले में आरोपी तौफीक भागा चल रहा था। बीती रात पुलिस ने आरोपी तौफीक को कंचनपुर-मटियारी गांव से गिरफ्तार किया। इस मामले में एक नामजद आरोपी आदिल अभी भागा चल रहा है। कंकाल को डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed