{"_id":"6492bf28571cdf03170644ce","slug":"accused-in-ani-bullion-scam-will-be-interrogated-by-ed-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अनी बुलियन घोटाले के आरोपियों से जेल में होगी पूछताछ, निवेशकों के भी दर्ज होंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अनी बुलियन घोटाले के आरोपियों से जेल में होगी पूछताछ, निवेशकों के भी दर्ज होंगे बयान
Wed, 21 Jun 2023 02:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Jun 2023 02:43 PM IST
सार
अनी बुलियन के चारों आरोपियों से ईडी की टीम पूछताछ करेगी। वहीं, जालसाजी के शिकार बने निवेशकों को बुलाकर बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अनी बुलियन घोटाले के चार आरोपियों संतोष कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कौशल, अजय उपाध्याय व अंजनी कौशल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लखनऊ जेल में पूछताछ और बयान दर्ज करेगा। इसकी अनुमति सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अजय विक्रम सिंह ने दी थी। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ और बयान दर्ज करने में दो दिन लगेंगे।
विज्ञापन
वहीं, अनी बुलियन के संचालकों की जालसाजी का शिकार बने निवेशकों को भी जल्द ईडी के जोनल कार्यालय में बुलाकर बयान दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि अनी बुलियन ने निवेशकों की 600 करोड़ रुपये की रकम को हड़पने के बाद उसे कई शेल कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लू व गर्मी कम होने पर पूर्वांचल को मथेगी सपा, शून्य से आगे बढ़ने की शुरुआत, रणभूमि में उतरेंगे दिग्गज नेता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कब से कर सकेंगे रामलला के दर्शन? अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय
घोटाले के मुख्य आरोपी अजित कुमार गुप्ता की पत्नी आईएफएस अधिकारी निहारिका सिंह को 10 जुलाई को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। निहारिका सिंह वर्तमान में इंडोनेशिया के बाली स्थित वाणिज्यिक दूतावास में तैनात हैं।